SBI Clerk Admit Card 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने December 2024 में एक नोटिफिकेशन जारी किया था जिसमें क्लर्क की भर्ती की घोषणा की थी। इस नोटिफिकेशन में यह बताया गया था कि 14,191 पदों की भर्ती जारी की गई है। इस भर्ती के लिए कुल पद 14191 थे जिसमें से 13,735 पद नियमित रिक्तियां हैं, 456 पद विकलांग के लिए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 17 दिसंबर 2024 से लेकर 7 जनवरी 2025 तक चली, और अब इसके एडमिट कार्ड रिलीज होने की तिथि घोषित कर दी गई है। तो इस आर्टिकल में हम आपको इसके एडमिट कार्ड रिलीज होने की तिथि और अन्य जानकारियां देंगे तो हमारे साथ इस आर्टिकल में अंत तक बने रहें।

SBI Clerk Admit Card 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
भारत स्टेट बैंक क्लर्क के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 दिसंबर 2024 से शुरू हुई और 7 जनवरी 2025 तक चली। आप इसकी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रिलीज हो चुके हैं और 10 फरवरी 2025 से एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे और उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले। भारतीय स्टेट बैंक के ऑनलाइन प्री एग्जाम की तिथि भी घोषित कर दी गई हैजो की फरवरी 2025 में ही होगी। एसबीआई क्लर्क की परीक्षा की तिथियां (22 फरवरी 27 फरवरी 28 फरवरी और 1 मार्च 2025) को घोषित कर दी गई है। एसबीआई क्लर्क के ऑनलाइन मैन एग्जाम मार्च/अप्रैल 2025 में करवाए जाएंगे।

SBI Clerk Admit Card 2025 परीक्षा का पैटर्न
एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए परीक्षा में दो दो चरण होते हैं पहला प्री एग्जाम और दूसरा मैन एग्जाम
1.प्रारंभिक परीक्षा (PRE EXAM)
- कल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 100
- समय: एक घंटा (हर एक सेक्शन के लिए 20 मिनट दिए जाएंगे)।
- हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी।
विषय | प्रश्नों कीसंख्या | अधिकतम अंक | समय सीमा |
अंग्रेजी | 30 | 30 | 20 |
संख्यात्मकयोग्यता | 35 | 35 | 20 |
तरक्षमता | 35 | 35 | 20 |
कल | 100 | 100 | 60 मिनट् |
2. मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
- कल प्रश्न:190
- कुल अंक:200
- समय: 2 घंटे 40 मिनट
- हर एक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी।
विषय | प्रश्नों कीसंख्या | अधिकतम अंक | समय सीमा |
सामान्य/वित्तीय जागरूकता | 50 | 50 | 35 |
अंग्रेजी | 40 | 40 | 35 |
संख्यात्मकयोग्यता | 50 | 50 | 45 |
तरक्षमता और कंप्यूटर योग्यता | 50 | 60 | 45 |
कल | 190 | 200 | 160 मिनट् |
सिलेक्शन की प्रक्रिया
1.प्रारंभिक परीक्षा: जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा को पास करेंगे उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
2.मुख्य परीक्षा: जो भी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठेंगे उनके प्राप्त अंकों के आधार पर उनका चयन होगा।
3. स्थानीय भाषा परीक्षा: जो भी उम्मीदवार किसी भी राज्य के स्थानीय भाषामें दक्ष नहीं होंगे उन्हें यह परीक्षा देनी होगी।
SBI Clerk Admit Card 2025 डाउनलोड कैसे करें
SBI Clerk Admit Card 2025 को डाउनलोड करने कीभीम बिल्कुलसिंपल है
- सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद करियर अनुभाग में संबंधित भारती के लिए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- मांगी की जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन परआ जाएगा, उसके बाद आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी हुई होती है:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर जो उम्मीदवार की पहचान के लिए जरूरी होता है।
- फोटो: आवेदन के समय उम्मीदवार की अपलोड की गई फोटो एडमिट कार्ड पर प्रिंट होती है।
- हस्ताक्षर: डिजिटल सिग्नेचर जो परीक्षा के दौरान मिले जाते हैं।
- जन्मतिथि: जो उम्मीदवार कीपहचान के लिए जरूरी होती है।
- पिता-माता का नाम
Also read:- RRB Group D Recruitment
SBI Clerk Admit Card 2025 महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना अनिवार्य है नहीं तो प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
- एडमिट कार्ड के साथ एक पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस ले जाना अनिवार्य है।
- एडमिट कार्ड पर दिए कि निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनकापरीक्षा केंद्र मेंपालन करें।
- परीक्षा केंद्र मेंसमय से पहले पहुंचे।
निष्कर्ष
भारतीय स्टेट बैंक क्लर्क भर्ती के लिए एडमिट कार्ड रिलीज करने की तिथि घोषित कर दी गई है, 10 फरवरी 2025 को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि अपनेएडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 10 तारीख को डाउनलोड कर लें। धन्यवाद!
FAQs
1. SBI Clerk Admit Card 2025 कहां से डाउनलोड करें?
आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना SBI Clerk Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
2. SBI Clerk Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि / पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
3. अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो क्या करें?
अगर एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो, तो तुरंत SBI भर्ती हेल्पडेस्क से संपर्क करें और सुधार के लिए अनुरोध करें।
4. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के अलावा क्या लाना जरूरी है?
एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) और एक पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है।
5. क्या SBI क्लर्क परीक्षा में एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी जरूरी है?
हाँ, प्रिंटेड एडमिट कार्ड अनिवार्य है। मोबाइल या डिजिटल कॉपी मान्य नहीं होगी।