RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे में आई 32,438 पदों की नई भर्ती, आज ही अप्लाई करें जानें पूरी जानकारी……

RRB Group D Recruitment 2025: भारतीय रेलवे हर साल अपनी जरूरत के अनुसार रेलवे की भर्ती अलग-अलग डिपार्टमेंट में निकलता रहता है, और इसी बीच भारतीय रेलवे ने इस साल भी 32,438 से पदों की भर्ती निकली है। रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है जो रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और जो युवा इसमें नौकरी करने के लिए बहुत ज्यादा इच्छुक हैं वह जल्दी से अपनी योग्यता और जरूरी दस्तावेजों को चेक कर लें। इस लेख में हम आपको रेलवे ग्रुप डी 2025 की पूरी जानकारी देंगे तो अंत तक हमारे साथ इस आर्टिकल में बने रहे। 

RRB Group D Recruitment 2025 महत्वपूर्ण तिथियां: 

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 21 जनवरी 2025 

ऑनलाइन आवेदन शुरू होनेकी तिथि: 23 जनवरी2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 22 फरवरी2025

आवेदन शुल्क भुगतान की तिथि: 23 फरवरी 2025 से 24 फरवरी 2025

परीक्षा की तिथि: अभी घोषित नहीं की गई है। 

RRB Group D Recruitment 2025 विभागों में पद 

विभिन्न विभागों में निम्नलिखित पदों के लिए रिक्तियाँ उपलब्ध हैं:

पॉइंट्समैन-B (ट्रैफिक): 5,058 पद

असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) (इंजीनियरिंग): 799 पद

असिस्टेंट (ब्रिज) (इंजीनियरिंग): 301 पद

ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV (इंजीनियरिंग): 13,187 पद

असिस्टेंट P-वे (इंजीनियरिंग): 257 पद

असिस्टेंट (C&W) (मैकेनिकल): 2,587 पद

असिस्टेंट TRD (इलेक्ट्रिकल): 1,381 पद

असिस्टेंट (S&T) (S&T): 2,012 पद

असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) (मैकेनिकल): 420 पद

असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) (इलेक्ट्रिकल): 950 पद

असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल) (इलेक्ट्रिकल): 744 पद

असिस्टेंट TL & AC (इलेक्ट्रिकल): 1,041 पद

असिस्टेंट TL & AC (वर्कशॉप) (इलेक्ट्रिकल): 624 पद

असिस्टेंट (वर्कशॉप) (मैकेनिकल): 3,077 पद

Also read:- SBI Stree Shakti Yojana 2025

RRB Group D Recruitment 2025 पात्रता

  1. इसमे आवेदन करने वाले उमीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षापास की हुई होनी चाहिए या ncvt/scvt द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए या ITI से होनी चाहिए। 
  2. आयु सीमा: इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों कीआयु 1 जनवरी 2025 तक 18 से 36 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियां से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी। 

परीक्षा की प्रक्रिया

  1.  कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट: यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा को पूरा करने का समय 90 मिनट का दियाजाएगा। हर एक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  2.  फिजिकल टेस्ट: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में सफल उम्मीदवारों कोफिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा जिसमेंशारीरिक मानकों कीजांच की जाएगी। 
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: फिजिकल टेस्ट में सफल हुएउम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी औरइंटरव्यू लिया जाएगा। 

परीक्षा का पैटर्न

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में निम्नलिखित विषयों के आधार पर  प्रश्न पूछे जाएंगे:

गणित: 25प्रश्न

सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति: 30 प्रश्न

सामान्य विज्ञान: 25 प्रश्न

सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स: 20  प्रश्न

कल प्रश्न: 100 

समय:90 मिनट

आवेदन शुल्क:

सामान्य/ओबीसी: ₹500/- (जिसमें से ₹400/- CBT में उपस्थित होने पर वापस किए जाएंगे)

एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी/एक्स-सर्विसमेन/अल्पसंख्यक/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग: ₹250/- (पूर्ण राशि CBT में उपस्थित होने पर वापस की जाएगी)

आवेदन प्रक्रिया:

रेलवे ग्रुप डी की भर्ती के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. नए उम्मीदवार के रूप में पंजीकरण करें और लॉगिन करें।

3. आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण भरें।

4. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

5. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।

6. आवेदन पत्र जमा करें और प्रिंट आउट लें।

आवश्यक दस्तावेज

  1. 10 वीं /ITI/SCVT/NCVT का  प्रमाण पत्र। 
  2. पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड,पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी। 
  3. जाती प्रमाण पत्र- SC/ST/OBC/EWS दीवारों के लिए यदि लागू हो तो
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. फोटोग्राफ और हस्ताक्षर
  6. डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  7.  EWS प्रमाण पत्र : आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए

निष्कर्ष

भारतीय रेलवे द्वारा ग्रुप डी के लिए निकली गई 32438 पदों की भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बहुत सुनहरा मौका है जो रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। तो इस अवसर काभरपूर फायदा उठाने के लिए आप इसके लिए आवेदन करें। धन्यवाद!

FAQ;s

1. RRB Group D Recruitment 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

आवेदन 23 जनवरी 2025 से शुरू हो चुके हैं और 22 फरवरी 2025 तक जारी रहेंगे।

2. इस भर्ती के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

उम्मीदवार को 10वीं पास या ITI/NCVT/SCVT से सर्टिफिकेट होना चाहिए।

3. RRB Group D Recruitment 2025 परीक्षा में कितने प्रश्न होंगे?

 परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 90 मिनट का समय मिलेगा।

4. RRB Group D Recruitment 2025 आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य वर्ग के लिए ₹500 और आरक्षित श्रेणी के लिए ₹250 (शुल्क वापस किया जाएगा)।

5. RRB Group D Recruitment 2025 परीक्षा कब होगी?

परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा।

Leave a Comment

Join Channel!