Indian Army Agniveer Recruitment 2025: नमस्कार दोस्तों, भारत की युवाओं के लिए एक बहुत ही खुशखबरी की बात है जो युवा भारतीय सैना में नौकरी करने के लिए इच्छुक हैं और देश की सेवा करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए भारत सरकार में अग्निवीर की भर्ती का एक नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। इस आर्टिकल में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसे की पात्रता,जरूरी दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया,रैली शेड्यूल, पद विवरण आदि। तो दोस्तों पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल में आंत तक बने रहें, चलिए शुरू करते हैं।

Indian Army Agniveer Recruitment 2025 – मुख्य बातें
भर्ती का नाम: अग्निवीर सेना भर्ती 2025
विभाग: भारतीय थल सेना (Indian Army)
नौकरी करने की अवधि: 4 साल (अग्निपथ स्कीम के तहत के तहत)
चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन इग्ज़ैम, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल
आवेदन मोड: ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट: www.joinindianarmy.nic.in
Indian Army Agniveer Recruitment 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की प्रारंभ तिथि : 12 मार्च 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2025
परीक्षा तिथि: मई 2025
Indian Army Agniveer Recruitment 2025 पात्रता
अग्निवीर की इस रैली के लिए विभिन्न पदों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है और हर एक पद के लिए आपको निम्नलिखित पत्रताओं को पूरा करना होगा।
1. Agniveer GD (General Duty)
शैक्षणिक योग्यता: इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 10 वीं पास होना अनिवार्य है।
अंक: उम्मीदवार को 45% नंबर से दसवीं कक्षा में पास होना चाहिए और हर एक विषय में 33% नंबरों के साथ उसे पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: 17.5 से 21 वर्ष (01 अक्टूबर 2004 से 01 अप्रैल 2008 के बीच जन्म)
2. Agniveer Technical
शैक्षणिक योग्यता: इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 12वीं (PCM और English के साथ) पास होना अनिवार्य है।
अंक: उम्मीदवार को कुल 50% अंक और हर विषय पर 40% अंक प्राप्त होने अनिवार्य हैं।
3. Agniveer Clerk / Store Keeper
शैक्षणिक योग्यता: इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 12वीं (किसी भी स्ट्रीम में) पास होना अनिवार्य है।
अंक: कुल 60% और English व Math/Book Keeping में 50%
4. Agniveer Tradesman
शैक्षणिक योग्यता: इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 8वीं या 10वीं पास होना अनिवार्य है।
अंक: न्यूनतम 33%
Also read: Indian Navy SSR
Indian Army Agniveer Recruitment 2025 शेड्यूल (Zone-wise Rally Dates)
भारतीय सेना ने अलग-अलग ZRO Zones के अनुसार रैली की तिथियां घोषित की हैं। कुछ मुख्य जोन और संभावित तिथियां नीचे दी गई हैं:
ZRO Ambala: मई से जून 2025
ZRO Jalandhar: जून 2025
ZRO Danapur: जुलाई 2025
ZRO Bangalore: अगस्त 2025
ZRO Pune: सितंबर 2025
ZRO Jaipur: अक्टूबर 2025
नोट: रैली की सही तारीख और स्थान के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PDF नोटिफिकेशन जरूर देखें।
Indian Army Agniveer Recruitment 2025 आवेदन कैसे करें?
1. www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं

2. “Agnipath” सेक्शन पर क्लिक करें।
3. “Registration/Login” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।

4. फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
6. आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
1. Online Common Entrance Exam (CEE):
इस भर्ती के चयन प्रक्रिया में सबसे पहले युवाओं कोऑनलाइन परीक्षा देरी होगी और जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे उन्हें अगले चरण मेंजाने का मौका मिलेगा।
2. Physical Fitness Test (PFT):
ऑनलाइन परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट पास करना होगा , इसमें दौड़, पुल-अप, ज़िग-ज़ैग बैलेंस आदि टेस्ट लिए जाएंगे।
3. Medical Test:
दोनों चरण को पास करने के बाद उम्मीदवारों की एक शारीरिक रूप से जांच की जाएगी जिसे मेडिकल टेस्ट कहा जाता है जिस्म की इस चीज की पुष्टि की जाती है कि उम्मीदवार शारीरिक रूप से फिट है।
4. Final Merit List:
तीनों चरण में पास होने के बाद उम्मीदवारों की एक अंतिम मेरिट लिस्टजारी की जाएगी जिसके आधार परभर्ती किया जाएगा।
Indian Army Agniveer Recruitment 2025 जरूरी दस्तावेज़
- कक्षा 8वीं / 10वीं / 12वीं की मार्कशीट
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- NCC सर्टिफिकेट (यदि हो)
अग्निवीर बनने के फायदे
- 4 साल की सेवा के बाद Seva Nidhi Package (लगभग ₹11.71 लाख)
- ट्रेनिंग के दौरान अच्छा वेतन और सुविधाएं
- सेवा के दौरान मेडिकल सुविधा और इंश्योरेंस
- 25% अग्निवीरों को स्थायी नियुक्ति का अवसर
निष्कर्ष
Indian Army Agniveer Bharti 2025 उन उम्मीदवारों के लिए भर्ती होने का एक सुनहरा मौका है जोदेश की सेवा करने का सपना देख रहे हैं। जो भी उम्मीदवारदेश सेवा करने का जज्बा रखता है, वॉइस आर्टिकल में दी हुई सभी जानकारी को ध्यान पड़े और अगर उसे लगता है कि वह इस भर्ती के लिए पात्र है तो 10 अप्रैल से पहले पहले इसके लिए आवेदन करें। धन्यवाद!
FAQ
1. प्रश्न: Indian Army Agniveer Recruitment 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?
उत्तर: Agniveer Bharti 2025 के लिए आवेदन 12 मार्च 2025 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2025 है।
2. प्रश्न: Indian Army Agniveer Recruitment 2025i में आवेदन करने की योग्यता क्या है?
उत्तर: पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग है, जैसे कि:
General Duty: 10वीं पास
Technical: 12वीं पास (Physics, Chemistry, Maths के साथ)
Clerk/Store Keeper: 12वीं पास (60% अंकों के साथ)
Tradesman: 8वीं या 10वीं पास
3. प्रश्न: इस भर्ती में आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क ₹250/- है।
4. प्रश्न: Indian Army Agniveer Recruitment 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर: सामान्यत: 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 23 या 25 वर्ष भी हो सकती है।
5. प्रश्न: Agniveer भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उत्तर: चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण होते हैं:
ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CEE)
फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
मेडिकल टेस्ट
डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन